BA PART2 (HINDI 2) GUESS QUESTIONS ❓

Push notifications

WELCOME TO allahabaduniversity1


BA PART2 (HINDI 2) GUESS QUESTIONS ❓






प्रश्न 1
हिन्दी साहित्य के इतिहास के काल-विभाजन एवं विभिन्न कालों के नामकरण का आधार स्पष्ट कीजिए।

Or

 हिन्दी साहित्य के काल विभाजन की समस्या पर प्रकाश डालते हुए काल विभाजन के विभिन्न प्रयासों का उल्लेख कीजिए। 

अथवा 

काल-विभाजन एवं नामकरण के परिप्रेक्ष्य में आचार्य शुक्ल के काल विभाजन का वर्णन कीजिए। 

प्रश्न 2-

आदिकाल के नामकरण के सन्दर्भ में विभिन्न मतों की समीक्षा करते हुए आदिकाल के नामकरण के औचित्य पर प्रकाश डालिए।

 अथवा 

आदिकाल के नामकरण की समस्या पर एक विवेचनात्मक निबन्ध लिखिए। अथवा आदिकाल के नामकरण सम्बन्धी विवादों की चर्चा करते हुए इस नाम की सार्थकता पर विचार व्यक्त कीजिए।



प्रश्न 3 - 

आदिकालीन धार्मिक साहित्य (काव्य) का परिचय देते हुए इसकी प्रमुख प्रवृत्तियों
पर प्रकाश डालिए।

 अथवा 

सिद्ध साहित्य, नाथ साहित्य एवं जैन साहित्य का संक्षिप्त विवेचन करते हुए इसको मूलभूत प्रवृत्तियों (विशेषताओं) का निरूपण कीजिए। 

अथवा

 सिद्ध साहित्य नाथ साहित्य एवं जैन साहित्य पर एक विवेचनात्मक टिप्पणी लिखिए। 

अथवा 

सिद्ध साहित्य नाथ साहित्य एवं जैन साहित्य की विवेचना करते हुए तीनों साहित्य सिद्ध नाथ एवं जैन साहित्य की प्रवृत्तियों को उद्घाटित कीजिए


प्रश्न 4 - 

भक्ति आन्दोलन की महत्ता को परिभाषित करते हुए हिन्दी काव्य की प्रमुख विशेषताएँ बताइये।

 अथवा

भक्तिकालीन 'निर्गुण' और 'सगुण' काव्यधाराओं में समानता एवं असमानता पर प्रकाश डालिए। 

अथवा

'सगुण' राम भक्ति तथा कृष्ण भक्ति काव्य की सैद्धान्तिक एवं काव्यगत विशेषताओं का तुलनात्मक विवेचन प्रस्तुत कीजिए।

अथवा

राम काव्य परम्परा की प्रमुख प्रवृत्तियों का उल्लेख करते हुए राम काव्य में तुलसी दास के स्थान पर मूल्यांकन कीजिए।

अथवा

 राम भक्ति काव्य परम्परा एवं कृष्ण भक्ति काव्य परम्परा की प्रमुख (विशेषताओं) को रेखांकित कीजिए।

अथवा

" अगर इस्लाम न आया होता तो भी हिन्दी साहित्य का बारह आना वैसा ही होता जैसा आज है।" इस कथन के परिप्रेक्ष्य में भक्ति आन्दोलन के उदय को स्पष्ट कीजिए।



प्रश्न 5- 

हिन्दी सूफी काव्य परम्परा में जायसी के स्थान निर्धारित कीजिए। 

अथवा

-हिन्दी सैफी काव्यधारा का संक्षिप्त परिचय देते हुए मलिक मुहम्मद जायसी का स्थान निर्धारित कीजिए। 


अथवा

सूफी काव्य का ऐतिहासिक परिचय देते हुए इस काव्य के अन्तर्गत प्रेमाख्यानक कौव्य के साहित्यिक विशेषताओं (प्रवृत्तियों) का सोदाहरण उल्लेख कीजिए।

 अथवा 

प्रेमाख्यानक काव्य परम्परा में मलिक जायसी के योगदान का मूल्यांकन कीजिए।

 अथवा

प्रेमाख्यानक (सूफी) काव्य की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए जायसी का महत्त्व प्रतिपादित कीजिए।



प्रश्न 6 - रीति काव्य धारा के सामान्य प्रवृत्तियों (विशेषताओं) का वर्णन कीजिए।

 अथवा 

रीति मुक्त साहित्य की विशेषताएँ बताते हुए इस धारा के कवियों के योगदानों पर प्रकाश डालिए

 अथवा

रीतिमुक्त काव्य परम्परा की प्रमुख विशेषताओं निरूपण कीजिए ।


प्रश्न 7- 
रीति काव्य का वर्गीकरणे करते हुए प्रत्येक की विषयगत विशेषताओं का वर्णन कीजिए
अथवा

रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध एवं रीतिमुक्त काव्यधाराओं का सामान्य परिचय देते हुए 
किसी एक काव्यधारा के कवियों के योगदानों का निरूपण कीजिए। 

अथवा

रीतिकालीन साहित्य की सम्वेदना पर प्रकाश डालते हुए घनानन्द एवं बिहारी के महत्त्व का संक्षिप्त विवेचन कीजिए।

 अथवा 

रीतिकाव्य का वर्गीकरण करते हुए रीतिबद्ध काव्य की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

अथवा

रीतिसिद्ध कवि बिहारी द्वारा रीति युगीन कविता में किए गए योगदानों का मूल्यांकन कीजिए।



प्रश्न 8 - प्रगतिवाद एवं प्रयोगवाद की साहित्यिक प्रवृत्तियों का सामान्य परिचय दीजिए। 

अथवा

, प्रगतिवाद तथा प्रयोगवाद पर एक टिप्पणी लिखिए।

अथवा

प्रगतिवाद अथवा प्रयोगवाद का सामान्य परिचय देते हुए इस युग की प्रमुख साहित्यिक प्रवृत्तियों (विशेषताओं) का विवेचन कीजिए।


अथवा

प्रगतिवाद क्या है? इस युग की प्रमुख प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।



प्रश्न 9 - "भारतेन्दु युग हिन्दी साहित्य के विभिन्न विधाओं के आरम्भ का युग है।" इस कथन को सिद्ध कीजिए। 

अथवा 

हिन्दी साहित्य के विकास में भारतेन्दु युग का योगदान निरूपित कीजिए। 

अथवा 

हिंदी खड़ी बोली गद्य के विकास में भारतेन्दु जी के योगदानों का मूल्यांकन कीजिए।

अथवा

“भारतेन्दु काल हिन्दी साहित्य में नूतन प्रवृत्तियों के अभ्युत्थान का युग था।" इस कथन से क्या आप सहमत हैं?

अथवा

भारतेन्दु युगीन साहित्य की प्रमुख प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।

प्रश्न 10 - समकालीन कविता का सामान्य परिचय देते हुए इसकी प्रमुख प्रवृत्तियों(विशेषताओं) पर प्रकाश डालिए।

अथवा

समकालीन कविता (साठोत्तर कविता या विचार कविता) की प्रमुख प्रवृत्तियों(विशेषताओं) पर एक निबन्ध लिखिए।



No comments

Powered by Blogger.